हिंदी भाषा की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार मन्नू भंडारी

हिंदी भाषा की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार श्रीमती मन्नू भंडारी। मन्नू भंडारी ने कहानी और उपन्यास दोनों विधाओं में कलम चलाई है। हिंदी भाषा के प्रसिद्द लेखक राजेंद्र यादव के साथ लिखा गया उनका उपन्यास ‘एक इंच मुस्कान’ पढ़े-लिखे और आधुनिकता पसंद लोगों की दुखभरी प्रेमगाथा है। विवाह टूटने की त्रासदी में घुट रहे एक बच्चे को केंद्रीय विषय बनाकर लिखे गए उनके उपन्यास ‘आपका बंटी’ को हिंदी के सफलतम उपन्यासों की कतार में रखा जाता है। आम आदमी की पीड़ा और दर्द की गहराई को उकेरने वाले उनके उपन्यास ‘महाभोज’ पर आधारित नाटक खूब लोकप्रिय हुआ था। इनकी ‘यही सच है’ कृति पर आधारित ‘रजनीगंधा फ़िल्म’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। उनका लेखन हमेशा लैंगिक असमानता और वर्गीय असमानता और आर्थिक असमानता पर आधारित होता था।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here