बनारस घराने के सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित लच्छू महाराज

बनारस घराने के सुप्रसिद्ध तबला वादक स्व. पंडित लच्छू महाराज। उनका पूरा नाम लक्ष्मी नारायण सिंह था। लच्छू महाराज के वादन की विशेषता यह थी कि उनके पिता वासुदेव महाराज जी ने विभिन्न घरानों के तबला वादकों की देखभाल करते हुए उनके घरानों की शेष बंदिशों को संग्रहित कर लच्छू महाराज जी को प्रदान किया। लच्छू महाराज जी ने अपने अभ्यास के ज़रिये स्वतंत्र तबला वादक एवं साथ-संगत दोनों में ख्याति प्राप्त की। वे गायन, वादन एवं नृत्य तीनों की संगत में निपुण थे। लच्छू महाराज जी ने अपने विकट अभ्यास के ज़रिये स्वतंत्र तबला वादक एवं संगत दोनों में ख्याति प्राप्त की। पंडित लच्छू महाराज जी को भारतीय शास्त्रीय संगीत का अनन्यसाधारण ज्ञान था। उनकी मेहनत से भारतीय शास्त्रीय संगीत पूरे विश्वभर में फैला है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here