हिन्दी को सम्माननीय स्तर तक ले जाने और उसे राजभाषा बनानेवाले अमरनाथ झा

हिंदी भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री स्व. अमरनाथ झा। वे हिन्दी के प्रबल समर्थकों में से एक थे। हिन्दी को सम्माननीय स्तर तक ले जाने और उसे राजभाषा बनाने के लिए अमरनाथ झा ने बहुमूल्य योगदान दिया था। उन्हें एक कुशल वक्ता के रूप में भी जाना जाता था। अमरनाथ झा की शिक्षा इलाहाबाद में हुई। एम.ए. की परीक्षा में वे ‘इलाहाबाद विश्वविद्यालय’ में सर्वप्रथम रहे थे। उनकी योग्यता देखकर एम.ए. पास करने से पहले ही उन्हें ‘प्रांतीय शिक्षा विभाग’ में अध्यापक नियुक्त कर लिया गया था।

अमरनाथ झा कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए विदेश गए। शिक्षा जगत के आप स्तंभ थे। आप एक उच्च कोटि के शासक थे और साथ ही खिलाड़ी भी। शिक्षा जगत में आपके कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। अमरनाथ जी का अध्ययन विशाल था। हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेज़ी सभी भाषाओं के साहित्य से बहुत प्रेम करते थे। ‘विचारधारा’ नामक हिंदी पुस्तक में आपकी आलोचनाओं से इसका पता चलता है। आप बंगाली के भी अध्येता थे और संगीत प्रेमी भी थे। साथ ही आपको चित्रकला से भी लगाव था। आपकी भावना सीमा बद्ध नहीं थी। आधुनिकता से प्रभावित एक वैज्ञानिक विचारक थे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here